हाफिजगंज। विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर उत्तर प्रदेश बाल श्रम बोर्ड के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने हाफिजगंज में मोहित कुमार के आवास पर जागरूक किया। उन्होंने कहा, बाल श्रम बच्चों के बचपन, शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य को प्रभावित करती है। समाज की जिम्मेदारी है कि बच्चों को मजदूरी न करनी पड़े। उन्होंने बाल श्रम पर रोक लगाएं, आओ मिलकर बचपन बचाएं, को केवल नारा न मानकर सामूहिक जिम्मेदारी मानने की अपील की। अपील की कि यदि कोई बच्चा श्रम करता मिले तो संबंधित विभाग को सूचना दें। सभी के सहयोग से बालश्रम समाज का निर्माण संभव है।
बालश्रम निषेध कानून समझाया
फरीदपुर। विश्व बालश्रम निषेध दिवस पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) बरेली में भाषण और निबंध प्रतियोगिता हुई। डायट प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय और वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में प्रवक्ता श्रीकांत मिश्रा ने प्रशिक्षुओं को बालश्रम निषेध कानून की जानकारी भी दी। विभिन्न वीडियो और पीपीटी के माध्यम से विभिन्न कानूनी प्रावधान, बालश्रम से संबंधित आंकड़े आदि बताए गए। इस दौरान प्रवक्ता डॉ. कृष्ण कुमार, डॉ. फहमीना, राजेश कुमार, विनोद कुमार, सावित्री यादव आदि मौजूद रहे।