फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली-भुज एक्सप्रेस को लखनऊ से चलाने की तैयारी, संभावित समय सारिणी जारी

Tue, 29 Sep 2026 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव हो सकता है। इस ट्रेन को बरेली के स्थान पर लखनऊ से चलाने की कवायद शुरू हो गई है। हालांकि बरेली से छूटने और बरेली आने का समय पूर्ववत रहेगा।
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली-भुज के बीच अप-डाउन सप्ताह में तीन-तीन दिन चलने वाली 14311-12, 14321-22 बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस को बरेली के स्थान पर लखनऊ से चलाने की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने इस गाड़ी को लखनऊ तक चलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया था।

विज्ञापन


बरेली से पीलीभीत, मैलानी, लखीमपुर खीरी होकर गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस और कासगंज-ऐशबाग एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। लंबी दूरी की कुछ विशेष गाड़ियां भी इस रूट से गोरखपुर और कोलकाता तक चलाई जा रही हैं, लेकिन इस रूट से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, गुजरात आदि राज्यों के लिए कनेक्टिविटी नहीं है।

बरेली-भुज एक्सप्रेस के लखनऊ-भुज के बीच संचालन के लिए रेलवे के चीफ पैसेंजर ट्रांसपोर्टेशन मैनेजर आशीष भाटिया की ओर से संभावित समय सारिणी जारी की गई है। इस समय सारिणी के अनुसार गाड़ी के बरेली से छूटने और बरेली आने का समय पूर्ववत रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

ट्रेन की प्रस्तावित समय सारिणी
लखनऊ से यह गाड़ी रात 10 बजे चलने के बाद 12:10 बजे सीतापुर, 12:52 बजे लखीमपुर, 1:55 बजे मैलानी, 2:50 बजे पूरनपुर, 3:55 बजे पीलीभीत, तड़के 5:05 बजे इज्जतनगर और 5:50 बजे बरेली आएगी। यहां से सुबह 6:35 बजे भुज के लिए रवाना होगी। 

इसी तरह वापसी में यह ट्रेन भुज से शाम 4:15 बजे चलकर अगले दिन रात 8:35 बजे बरेली आएगी। यहां से 9:25 बजे चलकर रात 10 बजे इज्जतनगर, 11:05 बजे पीलीभीत, 12:10 बजे पूरनपुर, 1:05 बजे मैलानी, दो बजे लखीमपुर खीरी, 2:40 बजे सीतापुर और तीसरे दिन सुबह 4:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी सफदर अली ने बताया कि समय सारिणी ट्रेन के रूट में आने वाले सभी मंडल मुख्यालयों को भेजकर आपत्तियां मांगी गई हैं। इनके निस्तारण के बाद समय सारिणी को रेलवे बोर्ड को भेजी जाएगी। वहां से अनुमति मिलने पर ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दोनों रूटों पर यात्रा का समय भी अलग-अलग
14311-12, 14321-22 बरेली भुज एक्सप्रेस का बरेली से दिल्ली तक समान रूट है। दिल्ली से निकलने के बाद दोनों गाड़ियां अलग-अलग रूट से यात्रा पूरी करती हैं। लखनऊ से संचालन होने पर 14311-12 लखनऊ-भुज एक्सप्रेस एक ओर से 50.12 और दूसरी ओर से 50.58 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 36:50 घंटे में 1,846 किमी की दूरी तय करेगी। 

यह गाड़ी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों को जोड़ती है। 14321-22 गाड़ी का संचालन लखनऊ से शुरू होने के बाद ट्रेन एक ओर से 49.69 और दूसरी ओर से 50.57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 34:30 घंटे में 1,731 किमी की दूरी तय करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें