बरेली में रामगंगा किनारे लगे वाले चौबारी मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह मेला 21 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। मेले के आयोजन व व्यवस्थाओं के लिए प्रबंध समिति बनेगी।
बरेली में रामगंगा नदी के किनारे चौबारी गांव में लगने वाले पारंपरिक कार्तिक मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार मेला 21 से 28 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। मेले के आयोजन और व्यवस्थाओं के संचालन के लिए प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक लोगों से 12 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
उपजिला मजिस्ट्रेट एवं मेला मजिस्ट्रेट सदर इशिता किशोर ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी चौबारी में रामगंगा नदी के किनारे कार्तिक मेला आयोजित होगा। मेले का प्रबंधन ग्राम चौबारी के लोगों की ओर से गठित समिति करती है। समिति में शामिल होने के इच्छुक व्यक्ति 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक मेला मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्राप्त आवेदनों के आधार पर नियमानुसार प्रबंध समिति का गठन किया जाएगा। समिति को मेले से संबंधित समस्त धनराशि तत्काल जमा करनी होगी। आवेदन और अन्य जानकारी के लिए नायब तहसीलदार चौबारी, तहसीलदार सदर या मेला मजिस्ट्रेट से संपर्क किया जा सकता है।