फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रयागराज एसटीएफ ने बरेली से 50 हजार का इनामी पकड़ा, मादक पदार्थ तस्करी के मामले में था वांछित

Tue, 25 Aug 2026 12:26 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज/बरेली

सार

एसटीएफ प्रयागराज ने सोमवार को बरेली से 50 हजार रुपये के इनामी आसिफ अंसारी को गिरफ्तार किया। उस पर मादक पदार्थ तस्करी का आरोप है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) प्रयागराज की टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में 50 हजार रुपये के इनामी यूसुफ अंसारी उर्फ आसिफ अंसारी को सोमवार दोपहर बरेली से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ के मुताबिक आसिफ मूलरूप से बरेली के भमोरा थाने के घिलौरा बल्लिया गांव का निवासी है। उसके खिलाफ झांसी के मोठ थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज है। आरोपी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


उसके बरेली में छिपे होने की सूचना पर एसटीएफ के सीओ शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने बरेली-बदायूं हाईवे स्थित चांदपुर बल्लिया रोड तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। एसटीएफ के मुताबिक आरोपी के खिलाफ बरेली कोतवाली में भी एफआईआर दर्ज है। 

विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी: स्मैक तस्कर के बहनोई समेत तीन पकड़े
फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने दो दिन पहले कस्बा निवासी दो लोगों को स्मैक तस्करी के शक में पकड़ा था। उनके बताने पर तीसरे साथी को भी हिरासत में ले लिया। तीसरे दिन भी कार्रवाई न होने को लेकर चर्चाएं हैं। जानकारी के मुताबिक, थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के शक में शुक्रवार को कस्बा निवासी दो लोगों को पकड़ लिया।

 शनिवार को उनके बताने पर तीसरे संदिग्ध को भी उठा लिया। तभी से तीनों थाने में हैं। उनको छुड़ाने के लिए दलाल थाने के चक्कर काट रहे हैं। इनमें से एक चर्चित स्मैक तस्कर का बहनोई है। वह 2015 में भी स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि तीन लोगों को पकड़ने की सूचना है, पुलिस टीम बरामदगी में जुटी है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें