फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से बिजली गुल: बरेली में लोगों ने हारुन नगला उपकेंद्र का किया हंगामा, छात्रों ने कुलपति आवास घेरा

Wed, 13 May 2026 12:57 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आंधी-बारिश के कारण मंगलवार को 25 उपकेंद्र ब्रेक डाउन के चलते बंद रहे, जिससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इससे लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रात में लोगों ने हारुन नगला उपकेंद्र पर जमकर हंगामा किया। उधर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव कर नारेबाजी की। 
Register For Event
विज्ञापन
हारुन नगली उपकेंद्र पर लोगों ने किया हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मंगलवार को आंधी-बारिश के बाद बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। भीड़ ने हारुन नगला उपकेंद्र का घेरावकर हंगामा किया। कर्मचारियों से तीखी बहस की। एक कर्मचारी से मारपीट करने का भी आरोप लगाया गया। लोगों का गुस्सा देख कर्मचारी उपकेंद्र से चले गए। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन हालात सुधरते न देख पुलिस को सख्ती बरतनी पड़ी। इसके बाद लोग शांत हुए। उधर, रुहलेखंड विश्वविद्यालय के कुलपति आवास का छात्र-छात्राओं ने घेराव कर जमकर हंगामा किया। 

विज्ञापन


हारुन नगला उपकेंद्र से पवन विहार, फाइव एन्क्लेव, तुलसी नगर, ग्रीनपार्क, जागेश्वर नगर, यूनिवर्सिटी समेत 16 मोहल्लों को बिजली आपूर्ति होती है। आंधी-बारिश के कारण मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से इन मोहल्लों की बिजली गुल हो गई। जानकारी पर पता चला कि जंफर में आग लगने और कुछ जगहों पर लाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति बाधित है। फॉल्ट दुरुस्त करने में टीम जुटी थी कि रात करीब 11 बजे पवन विहार और फाइव एन्क्लेव के आसपास रहने वाले लोगों ने हारुन नगला उपकेंद्र पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों के साथ गाली गलौज और अभद्रता की। एक कर्मचारी के साथ मारपीट की भी सूचना है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया और एक घंटे में आपूर्ति चालू होने का आश्वासन दिया। लोगों का बर्ताव देख पुलिस को लाठी पटकनी पड़ी, जिसके बाद लोग वहां से भाग खड़े हुए।

उधर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी सुबह से बिजली न आने पर छात्रों ने कुलपति आवास का घेराव कर हंगामा किया। छात्रों ने बताया कि परीक्षाओं के दौरान बिजली न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कुलपति को भी पुलिस बुलानी पड़ी, जिसके बाद देर रात तक हंगामा जारी रहा।इंस्पेक्टर बारादरी बृजेंदर सिंह ने बताया कि हारुन नगला और वीसी बंगले के बाहर हंगामे की सूचना पर फोर्स भेजी गई थी। उपकेंद्र में लोगों को शांत करा दिया गया है। हारुन नगला उपकेंद्र के कर्मचारियों ने एक घंटे में आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है। वीसी आवास के बाहर मौजूद छात्र-छात्राओं को समझाया जा रहा है।

विज्ञापन

कुलपति आवास के बाहर नारेबाजी करते छात्र - फोटो : संवाद
30 मिनट की बारिश से 25 उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति ठप 
आंधी-पानी से शहर के 25 उपकेंद्र ब्रेक डाउन के चलते बंद रहे। इससे करीब 12 लाख से अधिक आबादी प्रभावित रही। इस दौरान 20 उपकेंद्रों पर 11 घंटे के अंदर आपूर्ति चालू हो सकी तो पांच उपकेंद्रों को रात 10 बजे के बाद भी चालू नहीं किया जा सका। कहीं तारों पर पेड़ गिरने से तो कहीं जंफर उड़ने की समस्या रहीं। शहर में 50 और ग्रामीण क्षेत्र में 200 बिजली पोल टूटने, 24 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने की सूचना बिजली निगम को मिली है। विद्युत निगम को करीब 20 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

शहर में आंधी बारिश के चलते सुबह शहर के 27 उपकेंद्रों में से 25 उपकेंद्र को एहतियात के चलते ब्रेकडाउन कर दिया गया। जिससे शहर के अधिकतर इलाकों में आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जब आपूर्ति चालू की गई तो अधिकतर जगहों पर ब्रेकडाउन मिला। सुबह से सिविल लाइन प्रथम, सिविल लाइन द्वितीय, सिविल लाइन तृतीय उपकेंद्र, सदर कैंट, कुतुबखाना, सन सिटी, जगतपुर, डेलापीर, रामपुर बाग, डीडीपुरम की आपूर्ति शाम पांच बजे तक चालू की गई। वहीं हरुनगला, पवन विहार, कोहाड़ापीर, राजेंद्र नगर, महानगर उपकेंद्र रात 10 बजे के बाद भी चालू नहीं हो सके।
विज्ञापन

इनवर्टर हुए डाउन 
हरुनगला क्षेत्र में सुबह से पानी की समस्या बनी रही। लोगों के घरों में इनवर्टर व बैटरी बैठने के चलते लोग अंधेरे में रहने को विवश रहे। सुरेश शर्मा नगर में इनवर्टर बैट्री सब डाउन गए। किसी का मोबाइल तक रिचार्ज नहीं हो पा रहा था। हेल्प डेस्क पर भी फोन करने के बाद कोई सुनवाई नहीं हो रही था। पवन विहार क्षेत्र में भी लाइट न होने से पूरे इलाके में लोग अंधेरे में रहने को विवश रहे। ब्रजलोक कॉलोनी में भी सुबह से लाइट न आने के कारण लोग परेशान रहे। परसाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े सभी बिजली घरों की सप्लाई 11 बजे से बंद थी।

इन उपकेंद्र क्षेत्रों में गिरे पेड़ 
सदर कैंट उपकेंद्र क्षेत्र में तार पर पेड़ की डाली, कुतुबखाना उपकेंद्र के पास तार पर डाली, सन सिटी उपकेंद्र के पास तार पर पेड़ गिरने से, जगतपुर उपकेंद्र क्षेत्र में तार पर डाली गिरी, डेलापीर उपकेंद्र में जंफर उड़ने की समस्या रही। डीडीपुरम उपकेंद्र में पेड़ गिरा। हरुनगला उपकेंद्र में बिजली घर के पास व बीसलपुर रोड पर पेड़ गिरा। राजेंद्र नगर उपकेंद्र क्षेत्र में बड़ा बाइपास रोड पर पेड़, कोहाड़ापीर उपकेंद्र से नैनीताल रोड पर पेड़ गिरा।

विद्युत वितरण खंड प्रथम के मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिन क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। शहर के अधिकतर उपकेंद्र ब्रेक डाउन हो गए थे। कहीं पेड़ तो कही तार गिरने की समस्या रही। जिसको ठीक किया जा रहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें