क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि हमने तेल बेचने के स्थान पर जांच की तो वहां मशीन चलाने का कोई साधन नहीं था और न ही संचालक के पास पेट्रोल-डीजल बेचने का कोई लाइसेंस था।
पूर्ति निरीक्षक आंवला शिखा पांडे ने कहा कि यहां अवैध तरीके से तेल बेचा जा रहा था। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। सीओ आंवला नितिन कुमार ने बतायाय कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। सप्लाई चेन से जुड़े लोगों को चिह्नित किया जाएगा। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।