फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मामले में था वांछित

Wed, 11 Nov 2026 11:03 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बारादरी पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी अतुल को गिरफ्तार किया है। वह जगतपुर में डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी के मामले में वांछित था। अतुल को सेटेलाइट बस स्टैंड से पकड़ा गया।
Register For Event
विज्ञापन
आरोपी अतुल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में बारादरी थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी अतुल को गिरफ्तार किया है। वह जगतपुर में एक बंद मकान से करीब डेढ़ लाख रुपये नकदी और जेवर चोरी करने के मामले में वांछित था। अतुल को सेटेलाइट बस स्टैंड से पकड़ा गया।

विज्ञापन


एक अप्रैल को जगतपुर निवासी इमरान खान के घर से डेढ़ लाख रुपये की नकदी और जेवर चोरी हुए थे। इसकी रिपोर्ट बारादरी थाने में दर्ज कराई गई थी। जांच में अतुल का नाम सामने आया। उसके न मिलने पर एसएसपी अनुराग आर्य ने अतुल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

दो आरोपी मुठभेड़ में हुए थे गिरफ्तार 
एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले ही दो अन्य आरोपी आकाश उर्फ शुभम और अंकित मिश्रा उर्फ सोनू को 16 अप्रैल को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया जा चुका है। मुठभेड़ में आकाश के दाहिने पैर में गोली लगी थी। पुलिस ने उनके पास से तमंचा, कारतूस और दो कारें बरामद की थीं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पूछताछ में अतुल ने बताया कि वह एक अप्रैल की रात जगतपुर में हुई चोरी में शामिल था। उसने अपने साथी अंकित मिश्रा और शुभम उर्फ आकाश के साथ मिलकर बंद मकान का ताला तोड़ा था। उन्होंने वहां से नकदी और जेवर चोरी किए थे।

आपस में बांट लिए थे रुपये
अतुल ने बताया कि चोरी को अंजाम देने के लिए वे फर्जी नंबर प्लेट वाली सफेद रंग की इको स्पोर्ट कारों का प्रयोग करते थे। जगतपुर की घटना के बाद उन तीन लोगों ने 50-50 हजार रुपये आपस में बांट लिए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें