फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मनौना धाम बाइपास मार्ग पर लगा कूड़े का ढेर

विज्ञापन
आंवला। मनौना धाम वाइपास पर लगा कूडे का ढेर-संवाद
विज्ञापन
आंवला। स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में 195 वां स्थान और बरेली जिले में प्रथम स्थान पर रही नगर पालिका आंवला के मुख्य मार्ग के किनारे लगे कूड़े के ढेर स्वच्छता अभियान को चिढ़ा रहे हैं। इससे स्वच्छ और सुंदर बस्ती का सपना टूट रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका शहर की बेहतर सफाई का दावा भले ही करती हो, लेकिन शहर से कूड़ा उठान से लेकर निस्तारण की ठोस व्यवस्था नहीं कर पाई है। कस्बे की आबादी लगभग दो लाख है। 25 वार्ड में बांटे गए नगर पालिका क्षेत्र में रोजाना लगभग 20 टन कचरा निकलता है। इसमें साफ-सफाई के लिए 200 सफाईकर्मी रोजाना सड़कों और गलियों की सफाई करते हैं।
बेहटाजुनु के स्थानीय निवासियों प्रेमशंकर, मुनीश, धर्मपाल, रमेश, रामेश्वर, बादशाह, टिंकू ब्रह्माशंकर आदि ने बताया कि पिछले पालिका चुनाव से पहले हमारा गांव पालिका के विस्तार में शामिल हुआ था। तब से कचरा निस्तारण के लिए नगर पालिका में कोई स्थान चिह्नित न होने से ही सफाई कर्मचारी कचरे को सड़क किनारे कहीं भी फेंक देते हैं। जानवरों के शव को भी पालिका कर्मचारी इसी कूड़े में लाकर दबा देते हैं। मना करने पर लड़ाई करते हैं। ईओ जितेंद्र कुमार ने कहा कि कूड़े की समस्या के समाधान के लिए प्रयासरत हूं। इसके लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें