फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: रामपुर रोड पर डीजल-पेट्रेाल से भरा टैंकर पलटा, दो घंटे मची रही अफरातफरी

Wed, 09 Sep 2026 03:38 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के सीबीगंज में बुधवार को रामपुर रोड पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का टैंकर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। टैंकर में डीजल और पेट्रोल भरा हुआ था। तेल रिसाव न होने से बड़ा हादसा टल गया। 
Register For Event
विज्ञापन
टैंकर पर पानी की बौछार करते दमकल कर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में रामपुर रोड पर मथुरापुर अड्डा स्थित एक कार शोरूम के पास बुधवार दोपहर दो बजे हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। टैंकर के पलटते ही आसपास क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर आनन फानन में सीबीगंज थाना पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पानी बौछार कर हादसा होने से बचाया।

विज्ञापन


आंवला पेट्रोलियम डिपो से बुधवार को एक कैंटर 13,500 लीटर डीजल और 4,500 लीटर पेट्रोल लेकर सीबीगंज थाना क्षेत्र के इंडस्ट्रीयल एरिया परसाखेड़ा के लिए चला था। टैंकर पर आंवला थाना क्षेत्र के गांव रहटुइया निवासी राजेश चालक था। दोपहर दो बजे टैंकर एक कार के शोरूम के पास पहुंचा तभी रामपुर रोड नदोसी की ओर से आ रहे ऑटो को बचाने के चक्कर में चालक कैंटर से अपना अनियंत्रण खो बैठा और टैंकर खाई में पलट गया। 

मौके पर मची रही अफरातफरी 
मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियात के तौर पर यातायात को रोक दिया। टैंकर के टायर गर्म होने के कारण इनसे भाप निकल रही थी। ऐसे में फायर ब्रिगेड ने कैंटर और उसके पहियों पर पानी की बौछार की। मौके पर दो घंटे तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। सीओ द्वितीय नितिन कुमार ने बताया कि कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते टैंकट को हटाने के बाद यातायात सामान्य करा दिया गया है। कैंटर में डीजल और पेट्रोल दोनों भरे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें