फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पटेल चौक से महादेव सेतु तक विकसित की जाएगी मॉडल रोड, हटवाया जाएगा अतिक्रमण

Sat, 28 Nov 2026 11:21 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पटेल चौक से महादेव सेतु तक अतिक्रमण हटाया जाएगा। इस सड़क को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। 
Register For Event
विज्ञापन
जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण - फोटो : आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम और व्यापारियों ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करने के बजाय सबसे अधिक अतिक्रमण वाले मार्ग पटेल चौक से महादेव सेतु तक रोज अभियान चलाया जाएगा। इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। 

विज्ञापन


बैठक के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में फैले अतिक्रमण का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें बाजारों में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं चाहिए। व्यापारी सुदेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही समय बाद संबंधित स्थानों पर दोबारा अवैध कब्जा हो जाता है।

अतिक्रमण के कारण होती है परेशानी 
इस पर अपर नगर आयुक्त ने कहा कि निगम का कार्य अतिक्रमण हटवाने के बाद संबंधित थाना पुलिस को लिखित सूचना देना है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होती है। व्यापारी अनिल अग्रवाल ने कहा कि कोतवाली से कुतुबखाना और पटेल चौक से चौपुला तक पूरी सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। इससे मुख्य बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

व्यापारियों की ओर से पुलिस को भेजे जाने वाले पत्रों की प्रतिलिपि मांगने पर अपर नगर आयुक्त ने अधिकारियों को इसे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान व्यापारी विशाल मेहरोत्रा, राजकुमार मेहरोत्रा, अनुज गुप्ता, विकास अग्रवाल, पवन अरोड़ा, शोभित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

13 लाख की आबादी पर सिर्फ 13 कर्मचारी
अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई न हो पाने के पीछे नगर निगम के पास संसाधनों और कर्मचारियों की कमी की वजह सामने आई है। बैठक में अपर नगर आयुक्त ने बताया कि शहर की 13 लाख की आबादी के बीच अवैध कब्जों को हटाने के लिए निगम के पास महज 13 कर्मचारी उपलब्ध हैं। सीमित स्टाफ के कारण शहर के सभी बाजारों में एक साथ अभियान चला पाना संभव नहीं है। इसी वजह से एक प्रमुख मार्ग को चुनकर वहां लगातार कार्रवाई करने की रणनीति बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें