फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: फरीदपुर में कथावाचक संध्या शास्त्री से अभद्रता और मारपीट, आरोपियों ने दी धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 31 Oct 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)

सार

फरीदपुर के वीरपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक संध्या शास्त्री और उनके सहयोगियों से मारपीट की गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें बाग में खींचकर पीटा, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित काली देवी मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कुछ लोगों ने बवाल किया। आरोप है कि आरोपियों ने कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ अभद्रता की। उन्हें पास के बाग में खींचकर धक्का-मुक्की और मारपीट की, जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन


वीरपुर गांव निवासी रणधीर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने गांव के काली देवी मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया था। शुक्रवार को कथा का छठा दिन था और कथा वाचन के लिए बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की रहने वाली संध्या शास्त्री को बुलाया गया था। शाम करीब 8:30 बजे कथावाचक आयोजन स्थल पर पहुंची थीं। 

आरोप है कि कथा शुरू होने के कुछ ही देर बाद गांव के ही मनोज, आकाश, रामरहीम, विनोद, शिवम, गौरव, जगनेश, रिंकू, मनवेश, शिवम, विनोद व विकास समेत कई अन्य लोग अचानक वहां पहुंच गए। आरोपियों ने संध्या शास्त्री और उनकी टीम पर फब्तियां कसते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मारपीट में कथावाचक घायल 
विरोध करने पर आरोपियों ने कथावाचक व उनके सहयोगियों से अभद्र व्यवहार किया। उन्हें पास के एक बाग में खींचकर ले गए, जहां उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गई। शोर-शराबा सुनकर लोग पहुंच गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। मारपीट में कथावाचक संध्या शास्त्री को गंभीर चोटें आईं हैं। फरीदपुर सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें