फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बिना लाइसेंस के संचालित मेडिकल स्टोर सील

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बृहस्पतिवार को फरीदपुर के गांव पढ़ेरा में लाइसेंस के बिना संचालित देशदीपक सिंह के मेडिकल स्टोर में मौजूद 50 हजार रुपये की दवाओं को सील कर दिया। दवाओं की गुणवत्ता संदिग्ध प्रतीत होने पर पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान देशदीपक मेडिकल स्टोर के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। यह मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा था। इसमें अवैध रूप से भंडारित एलोपैथिक औषधियों को सील किया गया है। संदिग्ध औषधियों में से पांच नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट मिलने व विवेचना पूर्ण होने पर न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें