फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात

Wed, 20 May 2026 02:56 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के कैंट इलाके में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी से दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। पीड़िता की हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता लगा। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय किशोरी से शादी का झांसा देकर युवक ने दुष्कर्म किया। किशोरी के गर्भवती होने और जबरन गर्भपात कराने के बाद यह घटना सामने आई। पीड़िता के परिजन ने थाने में तहरीर दी। कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत तीन के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी युवक 10 महीनों से किशोरी का यौन शोषण कर रहा था। उसने शादी का वादा किया था जो बाद में तोड़ दिया। 17 साल की किशोरी जब गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसे गर्भपात कराने के लिए दवा खिला दी। दवा खाने के बाद पीड़िता की हालत बिगड़ गई। परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

आरोप है कि युवक के घरवाले बदनामी का डर दिखाकर पीड़िता के परिजनों से शिकायत न करने का दबाव बना रहे थे। परिवार को रुपये देने व किशोरी का इलाज कराने का भी झांसा दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें