फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने युवती का किया यौन शोषण, मंगेतर ने शादी से पहले की शर्मनाक करतूत

Wed, 17 Dec 2025 02:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में युवती के यौन शोषण का मामला सामने आया है। आरोप है कि मंगेतर ने प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने उसका यौन शोषण किया। फिर मुकदमे से बचने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र की युवती को प्री-वेडिंग फोटोशूट के बहाने उत्तराखंड ले जाकर युवक ने उसका यौन शोषण किया। इसके बाद मुकदमे से बचने के लिए आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। फिर दहेज के लिए उत्पीड़न शुरू कर दिया। पीड़िता के चिकित्सक पिता ने एसएसपी से शिकायत की तो कैंट थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी तीन मार्च को सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड निवासी युवक से तय हुई थी। शादी से पहले वह प्री वेडिंग फोटोशूट के नाम पर युवती को उत्तराखंड ले गया। वहां जबरन शारीरिक संबंध बनाए। 14 फरवरी को युवक के पिता की मौत हो गई तो उसने शादी से इन्कार कर दिया। तब पीड़िता ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

इसके बाद बैकफुट पर आए आरोपी ने कार्रवाई से बचने के लिए एक अप्रैल को सुभाषनगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली। आरोप है कि इसके बाद भी पीड़िता को पत्नी का दर्जा नहीं दिया। उसे घर में अकेला छोड़कर आरोपी लापता रहता था। विरोध करने पर मारपीट व अभद्रता करता था। एक महिला ने कॉल करके धमकी दी कि युवक ने केवल केस से बचने के लिए शादी की है। घर छोड़ दो, नहीं तो मार देंगे।
विज्ञापन


आरोप : गला दबाकर मारने का किया प्रयास
युवती ने बताया कि 20 अक्तूबर को सास, जेठ, जिठानी, ननद और ननदोई ने मिलकर 25 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर बंद कमरे में पीटा। गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। 24 अक्तूबर को ससुरालियों ने पीड़िता को घर से निकाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें