एक साल पुरानी रंजिश बनी हमले का कारण
संतोष की पत्नी जावित्री ने गांव निवासी ललित उर्फ लाला, करन, मदनपाल, रोहताश, विनोद व महेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया है कि 16 जनवरी 2025 को उनके बेटे दिव्यांश की ललित व अन्य ने अंगुली कुचल दी थी। उसकी रिपोर्ट कराई गई थी जिसमें छह आरोपी थे। ललित आदि पर चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। ललित उनके पति पर मुकदमा वापस लेने के लिए दबाव बना रहा था। उन लोगों ने समझौता करने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में फर्जी डिग्री और मार्कशीट बनाने के रैकेट का भंडाफोड़, भाजपा नेता का करीबी गिरफ्तार
इसी रंजिश में ललित ने संतोष की हत्या करने की कोशिश की। सूचना मिलने पर सीओ द्वितीय नितिन कुमार और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जानकारी ली। सीओ नितिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, विवेचना के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है।