फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणेश मूर्ति विसर्जन: बरेली में तीन दिन तक डायवर्जन, शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री; देखें रूट प्लान

Fri, 18 Sep 2026 09:03 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में 18 से 20 सितंबर तक यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के कारण यातायात सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में गणेश मूर्ति विसर्जन यात्रा के मौके पर शहर में यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 18 से 20 सितंबर तक प्रभावी रहेगी। रामगंगा नदी में मूर्ति विसर्जन के कारण सुगम यातायात बनाए रखने के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसपी यातायात ने यह निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


भारी वाहनों का डायवर्जन 18 सितंबर की सुबह छह बजे से 20 सितंबर की रात आठ बजे तक रहेगा। शहर की ओर आने वाले सभी तरह के भारी वाहन परसाखेड़ा रोड नंबर एक, विल्वा, विलयधाम, लालपुर कट, नवदिया झादा, ट्रांसपोर्ट नगर, सेटेलाइट तिराहा, बुखारा मोड़ और रामगंगा तिराहा से प्रतिबंधित रहेंगे। 

दिल्ली से आने वाले भारी वाहन यहां से गुजरेंगे 
दिल्ली, रामपुर, नैनीताल, पीलीभीत से बरेली आने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र रोड नंबर एक तक और बड़े बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे। लखनऊ जाने वाले भारी वाहन झुमका तिराहा से विल्वा, विलयधाम, इन्वर्टिस तिराहा होकर जा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, दातागंज होकर जा सकेंगे। बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन देवचरा चौराहे से दातागंज, फरीदपुर, बड़ा बाईपास होते हुए बरेली ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे। 

बरेली-बदायूं मार्ग पर देवचरा चौराहे, बुखारा मोड़ और चौपला पुल से रामगंगा की तरफ सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी यातायात अकमल खान ने जनता से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें