फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोहरे के कारण पांच ट्रेनें रद्द, अन्य नियमित गाड़ियों ने कराया इंतजार

Tue, 16 Dec 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोली। कोहरे के कारण सोमवार को बरेली से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें निरस्त रहीं। इधर अन्य नियमित गाड़ियों ने इंतजार कराया। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सोमवार को 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस, 15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस, 64177 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 54075 बरेली-दिल्ली वाया चंदौसी पैसेंजर और 14618 पूर्णियां कोर्ट एक्सप्रेस रद्द रहीं। वहीं जनसेवा एक्सप्रेस भी सोमवार को रद्द रही। 20503 राजधानी डेढ़ घंटा देरी से आई। 12203 गरीब रथ ने एक घंटे इंतजार कराया। 22355 पाटलिपुत्र सुपर फास्ट और 22490 वंदेभारत एक्सप्रेस भी 30-30 मिनट देरी से आईं। 15910 अवध-असम एक्सप्रेस एक दो घंटे, 22417 महामना एक्सप्रेस, 14205-06 अयोध्या एक्सप्रेस, 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 20963 साबरमती-वाराणसी सुपरफास्ट, 12391 श्रमजीवी एक्सप्रेस, 22541 वाराणसी-आनंद विहार गरीब रथ, 12229-30 लखनऊ मेल, 15273-74 सत्याग्रह एक्सप्रेस, 14207-08 पद्मावत एक्सप्रेस भी लेटलतीफी का शिकार रहीं।



नियमित ट्रेनों में जगह नहीं होने पर दिव्यांग और महिला कोच में भी यात्री सवार हो रहे है। सोमवार की दोपहर इज्जतनगर रेलवे स्टेशन पर लाल कुआं पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों की भीड़ रही। जंक्शन से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों में भी यात्रियों के बीच सीट को लेकर मारामारी के हालात रहे। आरक्षित कोचों में अनारक्षित यात्रियों के सवार होने की शिकायत भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें