बरेली के रामपुर गार्डन स्थित एमआरआई सेंटर में उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां एसी मरम्मत के दौरान अचानक आग भड़क गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने अग्निशमन सिलिंडर से तुरंत आग बुझा दी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया।
बरेली के रामपुर गार्डन स्थित बरेली एमआरआई में बृहस्पतिवार दोपहर एसी की मरम्मत के दौरान स्पार्किंग से आग लग गई। अचानक आग लगने से एक्सरे और अल्ट्रासाउंड कराने पहुंचे मरीजों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन मरीज और तीमारदार बाहर निकल आए।
विज्ञापन
कर्मचारियों ने तत्काल अग्निशमन सिलिंडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, एहतियातन मरीजों को जांच के लिए अगले दिन आने को कहा गया। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर अफरातफरी का माहौल रहा।