परिजन के मुताबिक, लालाराम शुक्रवार दोपहर खाना खाने के बाद खेत में पटेला (समतल करना) लगाने की बात कहकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद खेत की ओर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें पेड़ पर लटका देखा। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे, पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।