फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: योग प्रतियोगिता के लिए आठ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बंगलूरू के एस-व्यास विश्वविद्यालय में 24 से 28 नवंबर तक होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयीय योग प्रतियोगिता के लिए बुधवार को साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालयीय योग चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजेंद्र प्रसाद डिग्री कॉलेज, मीरगंज, कन्या महाविद्यालय भूड़, बरेली, साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय, बरेली व बरेली कॉलेज की टीमों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की ओर से ट्रायल में किए गए प्रदर्शन के आधार पर टीम में आठ खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा व जिला योग संघ, अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायकों की भूमिका डॉ. हिना माहेश्वरी, अमित माहेश्वरी व दयाशंकर ने निभाई। योग विशेषज्ञ के रूप में रितु अग्रवाल व पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. अजीत सिंह, खेल समिति, विश्वविद्यालय उपस्थित रहे। कार्यक्रम कॉलेज प्राचार्य प्रो. अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में हुआ। इस दौरान आयोजन सचिव डॉ. प्रीति वर्मा, आयोजन समिति के सदस्य डॉ. सीमा गौतम, डॉ. आकांक्षा रस्तोगी, डॉ. प्रतिमा, डॉ. ज्योति गुप्ता, डॉ. अंजू, महाविद्यालय की योग प्रशिक्षक शिखा आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें