फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: एथनॉल टैंकर में भड़की आग से जिंदा जला ड्राइवर, केबिन में परिवार खोजता रहा हड्डियां

Fri, 20 Nov 2026 01:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह हादसा हुआ। आग इतनी भीषण थी कि दूसरे दिन 10 घंटे बाद भी टायरों में लपटें उठती रहीं। घटना गुरुवार देर रात हुई। 
Register For Event
विज्ञापन
एथनॉल टैंकर में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र में लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे ढाबे पर खड़े टैंकर में गुरुवार देर रात पीछे से ट्रक टकराने से भीषण आग लग गई। हादसे में चालक जमाल (23) की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि दूसरे दिन 10 घंटे बाद भी टायरों में लपटें उठती रहीं। परिवार को शव के नाम पर कुछ हड्डियां ही मिल सकीं। केबिन में वह रोते हुए इन्हें बटोरते रहे, वहीं सोता हुआ हेल्पर नसीम कूदकर भागने से बाल-बाल बच गया। ट्रक में लगी आग जब नहीं बुझी तब ट्रक को पलट दिया गया तब जाकर आग पर काबू पाया। सुबह तक टायरों में आग सुलग रही थी।

विज्ञापन


पुलिस और परिवार के मुताबिक, जमाल मुरादाबाद के थाना मैनाठेर के गांव ताहरपुर के निवासी थे। उनके साथ थाना मैनाठेर के ही गांव ललवारा का नसीम हेल्पर के तौर पर था, जो घटना के वक्त ट्रक के केबिन में सो रहा था। टैंकर में ट्रक टकराया तो टैंकर का पीछे का हिस्सा फट गया और उसमें आग लग गई। चालक ट्रक में फंस गया और जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि हेल्पर नसीम बच गया। घटना गुरुवार देर रात हुई। 

जमाल दो भाई और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। नसीम ने बताया कि वे लोग पानीपत से कपड़ा, दरी आदि सामान ट्रक में भरकर बिहार जा रहे थे। रामपुर से बरेली होते हुए शाहजहांपुर की ओर निकले थे, तभी ये हादसा हो गया। फतेहगंज पूर्वी फ्लाईओवर से आगे शाहजहांपुर सीमा पर सडक किनारे एक टैंकर खड़ा था उसी के पीछे से ट्रक टकरा गया। टैंकर में एथनॉल भरा था जिससे उसमें आग लग गई। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गई इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से केबिन में जमाल की हड्डियां तलाश की। पुलिस ने इन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें