दरोगा बोलीं- मेरा पूरा परिवार शिक्षित और कामकाजी
दरोगा पायल रानी का कहना है कि वह पांच बहन-भाई हैं। सबसे बड़ी बहन बीए, एमए और बीएड हैं। दूसरी बहन ने यूपी टेट, सीटेट, सुपर टेट में सफलता पाई और शिक्षिका हैं। छोटी बहन भी यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। उन्होंने खुद एसएससी जीडी रेलवे ग्रुप-डी एलआईसी एडीओ, एलआईसी एएओ एफसीआई, आरआरबी जेई, रेलवे लोको पायलट, यूपी टेट व दिल्ली पुलिस की प्रतियोगी परीक्षाएं पास की हैं। उनके माता-पिता ने मजदूरी करके सभी बहन-भाइयों को पढ़ाया है। उन्होंने ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई पूरी की। उनके पढ़ाए छात्रों का भी पुलिस में चयन हुआ है।