गंगापुर निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि हंसो देवी ने अपने बेटे मोहित के विवाह का प्रस्ताव उनके सामने रखा था। इस पर उन्होंने अपनी बेटी का विवाह मोहित से तय कर दिया। विवाह तय होने के बाद हंसो देवी ने बताया कि वे लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं। उन्होंने लड़की पक्ष से ईसाई धर्म के रीति-रिवाजों से विवाह करने के लिए कहा। तब तक लड़की के पिता पांच लाख रुपये उन्हें दे चुके थे। मजबूरी में लड़की पक्ष ने ईसाई धर्म के अनुसार विवाह करा दिया।
यह भी पढ़ें- यूपी: बरेली में नौ गांवों की जमीन पर आकार लेगी सप्तनाथ ईको सिटी, भूमि अधिग्रहण पर खर्च होंगे 13.17 अरब रुपये
एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि इस मामले में प्रारंभिक जांच की गई थी। यह पहले ही जानकारी हो गई थी कि लड़का पक्ष ईसाई धर्म अपना चुका है, इसलिए दोनों पक्षों ने हिंदू व ईसाई दोनों धर्मों से आधी-आधी रस्में की थीं। शादी के डेढ़ साल बाद दंपती में विवाद हुआ इस तरह के आरोप लगाए गए। परिवार परामर्श केंद्र में भी समझौैते के प्रयास हुए, अब रिपोर्ट कराई गई है। आरोपों की जांच कराई जाएगी।