फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुंवरपुर, आवास विकास और सुभाषनगर में आ रहा दूषित पानी

Thu, 11 Jun 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कुंवरपुर, आवास विकास और सुभाषनगर क्षेत्र के 20 हजार से अधिक लोग दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। नगर निगम के वार्ड संख्या 56 कुंवरपुर में नौ हजार की आबादी कई दिनों से इस समस्या से जूझ रही है। दूषित जल के सेवन से यहां के 15 लोग पेट की बीमारियों से परेशान हैं। यहां डेयरियों का गोबर नालियों में बहता है, जिससे फटी पानी की लाइन में गंदा पानी मिल रहा है। स्थानीय निवासियों ने पार्षद और नगर निगम कार्यालय में कई बार शिकायत की है। हालांकि, अब तक उनकी समस्या पर कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

यह समस्या आवास विकास कॉलोनी और सुभाषनगर के विश्वनाथपुरम जैसे प्रमुख इलाकों में भी है। इन क्षेत्रों में भी लगातार गंदा और मटमैला पानी आ रहा है। शहरवासी नगर निगम के खिलाफ आक्रोशित हैं। दूषित पानी के साथ इन क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था भी बेपटरी है। कुंवरपुर वार्ड में सफाई कर्मचारियों की कमी से नियमित साफ-सफाई नहीं हो पा रही है। जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर लगे हैं। संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ममता ने बताया कि उन्हें प्रतिदिन खाना बनाने और पीने के लिए पानी के दो कैन खरीदने पड़ते हैं। इस पर हर महीने करीब 1500 रुपये का अतिरिक्त खर्च आता है।
पूरे वार्ड में पानी की समस्या
पानी की समस्या पूरे वार्ड में बनी हुई है। कई बार शिकायत दर्ज करा चुके है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। - निवास यादव
दूषित पानी की वजह से कई लोग के पेट में दर्द जैसी समस्या बनी हुई है। शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं होती। - नागेंद्र पाल
वार्ड में हर तरफ गंदगी और दूषित पानी की परेशानी है। सुबह-शाम दोनों समय गंदा पानी आ रहा है। - राहुल सक्सेना
पानी की पाइप लाइन पुरानी हो गई है। वार्ड में नई लाइन पड़नी चाहिए, जिससे गंदे पानी की समस्या बंद हो सके। - लवलेश उर्फ नीटू
वर्जन
शहर के कई वार्ड में पानी की नई लाइन डाली जा रही हैं। कई इलाकों में पुरानी लाइन होने के कारण गंदा पानी आ रहा है, उसे दिखवाकर लाइन ठीक कराई जाएगी। - अजित सिंह, एई जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें