फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण अंतिम चरण में

विज्ञापन
विज्ञापन
अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कॉम्पलेक्स से स्थानीय प्रतिभाओं को निखरने में मिलेगी मदद
विज्ञापन

बरेली। रामगंगानगर आवासीय योजना में बनाए जा रहे मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण अपने अंतिम चरण में है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस यह कॉम्पलेक्स न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को निखारेगा, बल्कि शहर को खेल के मानचित्र पर एक नई पहचान भी दिलाएगा।
निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम तेजी से चल रहा है। दावा है कि जल्द ही इसे खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए खोल दिया जाएगा।
18,615 वर्गमीटर में फैले इस विशाल परिसर को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यहां एक साथ कई खेलों का अभ्यास किया जा सके। यहां 860.61 वर्गमीटर का इनडोर हॉल बनाया गया है। हॉल में टेबल टेनिस और स्क्वैश जैसे खेलों के लिए विशेष कोर्ट तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

परिसर में बॉक्सिंग रिंग, लॉन टेनिस कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और वॉलीबॉल कोर्ट की सुविधा भी है। क्रिकेट प्रेमियों के लिए आधुनिक अभ्यास पिच और फिटनेस के शौकीनों के लिए हाई-टेक जिम की व्यवस्था की गई है। खिलाड़ियों और कोचों के विश्राम के लिए छह सुसज्जित कक्ष, तीन बड़े हॉल और वीआईपी अतिथियों के लिए एक विशेष वीआईपी कक्ष का निर्माण किया गया है।
विज्ञापन

इस कॉम्पलेक्स के शुरू होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। बीडीए के एक्सईएन एपीएन सिंह ने बताया कि जल्द ही इसे खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें