फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गड्ढों और अधूरे निर्माण से जूझ रही डीडीपुरम में सीएम ग्रिड योजना

Wed, 06 May 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत डीडीपुरम में चल रहे काम की अंतिम मियाद पूरी होने में अब 25 दिन ही शेष बचे है, लेकिन जिस गति से काम चल रहा है वो वैसे मई के अंत तक काम पूरा नहीं हो पाएगा। अभी रोड पर तमाम डीप व गड्ढे खुले पड़े है, इसी के साथ कई जगह रोड का निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन


योजना के पहले चरण में डीडीपुरम की सड़कों का चौड़ीकरण, यूटिलिटी डक्ट, फुटपाथ, ग्रीन जोन और सौर स्ट्रीट लाइट का निर्माण होना है। वित्त वर्ष 2023-24 में शुरू हुआ यह काम दो साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। स्टेडियम रोड से डीडीपुरम की ओर मुड़ते ही एक गहरा गड्ढा है, जिससे दुर्घटना का खतरा है। इसी सड़क पर आगे गहरे नालों के डिप भी खुले पड़े हैं। पेट्रोल पंप से कुष्ठ आश्रम वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन रास्ता बंद न होने के कारण लोग वहीं से निकल रहे हैं। डीडीपुरम चौराहे के पास भूमिगत करने के लिए डाली गई बिजली की लाइन का काम पूरा नहीं हुआ है, आसपास के लोगों ने बताया कि ठेकेदार इसे ऐसे ही खुला छोड़कर चले गए हैं और महीनों से काम नहीं हुआ है। निगम का दावा है कि मई के अंत तक पहला चरण पूरा हो जाएगा, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि मौजूदा गति से काम दो महीने में भी पूरा नहीं होगा।


अधूरे पहले चरण के बीच अगले चरणों की तैयारी

नगर निगम सीएम ग्रिड के पहले और दूसरे चरण का काम पूरा नहीं कर पाया है। इसके बावजूद, तीसरे और चौथे चरण की सड़कों का चयन कर लिया गया है। तीसरे चरण में महर्षि चौक से पुल की शुरुआत तक निर्माण प्रस्तावित है। चौथे चरण में राजेंद्र नगर, बांके बिहारी मंदिर सहित अन्य सड़कों का निर्माण किया जाना है। इन चरणों में निर्माण कार्य जल्द शुरू होना है।
विज्ञापन

- सीएम ग्रिड के पहले चरण के लिए काम तेजी से चल रहा है। मई के अंत का काम को समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है, इसी अनुसार काम किया जा रहा है। - राजीव राठी, एक्सईएन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें