फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मंगलवार से होगा सवाइकल कैंसर टीकाकरण, मिलीं 13,830 डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सर्वाइकल कैंसर से किशोरियों की सुरक्षा के लिए सिंगल डोज ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान मंगलवार से शुरू होगा। शासन से 13,830 डोज मिली हैं। महिला अस्पताल से टीकाकरण की शुरुआत होगी, फिर तीन माह में 27 कोल्ड चेन पॉइंट पर अभियान चलेगा।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरा प्रमुख कैंसर है। एचपीवी वैक्सीन के माध्यम से इसे रोका जा सकता है। इसलिए वैक्सीनेशन जरूरी है। टीकाकरण का शुभारंभ पूर्व में प्रधानमंत्री कर चुके हैं। जिला स्तरीय प्रशिक्षण और जिला महिला अस्पताल के स्टाफ का प्रशिक्षण हो चुका है। नगरीय और ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्यकर्मियों का प्रशिक्षण शुरू हो रहा है। अभियान के तहत जिले के दो मेडिकल कॉलेज, जिला महिला अस्पताल, आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी), 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर कोल्ड चेन सुविधा है। इसलिए यहां टीकाकरण होगा।
तीन माह तक एचपीवी टीकाकरण सप्ताह के हर दिन सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक फिर बुधवार और शनिवार को टीकाकरण होगा। सीएमओ के मुताबिक, किशोरियों को लगने वाली गार्डसिल की सिंगल डोज वैक्सीन चार तरह के स्ट्रेन 06, 11, 16, 18 पर कार्य करेगी।
विज्ञापन


50 हजार किशोरियों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, शासन से 13,830 डोज गार्डसिल वैक्सीन की मिली है। जिन किशोरी ने 14वां जन्मदिन मना लिया है, लेकिन 15 वर्ष की आयु पूरी न की हो उन्हें टीका लगेगा। जिले की 50 हजार किशोरियों को टीका लगेगा। टीकाकरण स्वैच्छिक है। यूविन पोर्टल पर अभिभावकों को पंजीकरण कराना होगा। आयु सत्यापन के लिए पहचान पत्र देना होगा। टीकाकरण प्रमाणपत्र पोर्टल से मिलेगा।

टीकाकरण से पहले भोजन जरूरी, टीका सुरक्षित
अधिकारियों के मुताबिक एचपीवी वैक्सीन खाली पेट नहीं लगाया जाएगा। इसलिए किशोरियों को हल्का भोजन करना जरूरी है। इसकी जांच एएनएम, स्टाफ नर्स, लेडी हेल्थ विजिटर (एलएचवी) करेंगी। एचपीवी टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। हालांकि, टीका लगने के बाद कुछेक को बुखार, सिरदर्द, मतली, चक्कर आ सकता है, जो सामान्य है। इंजेक्शन वाली जगह पर दर्द, सूजन, लालिमा हो तो बर्फ से सिकाई कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें