सीडीओ ने वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) देवयानी ने रविवार को वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेंटर में आवासित पीड़िताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने सेंटर की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
उन्होंने कैंटीन में भोजन और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके साथ ही केस पंजिका, अल्पावास पंजिका सहित विभिन्न अभिलेखों और पत्रावलियों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान सेंटर की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा सहित वन स्टॉप सेंटर और पुलिस चौकी का स्टाफ मौजूद रहा।