फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नफीस और नदीम को नीचा दिखाने के लिए कहलवाया गद्दार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौलाना को फंसाने में फरहत का हाथ, नूपुर शर्मा विरोधी प्रदर्शन में भी निभाई थी भूमिका
विज्ञापन

बरेली। मौलाना तौकीर रजा को फाइक एन्क्लेव स्थित अपने घर में शरण देने के आरोप में जेल भेजे गए फरहत अहमद ने वर्ष 2022 में नूपुर शर्मा विरोधी प्रदर्शन को सफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। दोनों पिता-पुत्र मौलाना के खास हैं और आर्थिक मदद भी करते रहते थे, इन्हीं की वजह से मौलाना को यह सब झेलना पड़ा।
उन दिनों फरहत आईएमसी का जिलाध्यक्ष भी था। उसे पद से हटाने के बाद भी मौलाना की आंखों का तारा बना रहा। शुक्रवार सुबह वीडियो बनवाने व वायरल करने में मौलाना को असमंजस था लेकिन पार्टी की मौजूदा टीम को नीचा दिखाने की वजह से फरहत और उसका बेटा फरहान ने मौलाना पर ऐसा करने का दबाव बनाया। कहा कि अगर आपने वीडियो वायरल कर प्रदर्शन जारी रहने का आह्वान नहीं किया तो नदीम व नफीस आपकी राजनीति खत्म कर देंगे।
विज्ञापन

मौलाना के वीडियो में गद्दार व पुलिस के मुखबिर शब्द का प्रयोग भी फरहत के कहने पर किया गया जो सीधे तौर पर नफीस व नदीम के लिए संदेश था। इससे पहले बृहस्पतिवार को जब पुलिस अधिकारी मौलाना पर दबाव बनाने के लिए तलाश कराने लगे तो मौलाना अपना मोबाइल घर पर ही छोड़कर फाइक एनक्लेव में फरहत के घर आ गया। फरहत का बरातघर पहले से ही सील पड़ा है। उसके घर व बरातघर पर बुलडोजर चल सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन

-
वर्जन एसएसपी का फेसबुक की खबर में
सबूत मिले तो शामिल किया नाम, करेंगे गिरफ्तारी
- नफीस व उसके बेटे फरमान के खिलाफ पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिले हैं कि वह लोग बवाल कराने में भूमिका निभा रहे थे। फरमान ने सोशल मीडिया पर माहौल भड़काने में कसर नहीं छोड़ी। नए आरोपियों का नाम मुकदमों में शामिल किया गया है। किसी और की भूमिका मिली तो उसे भी नहीं बख्शा जाएगा। - अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें