फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हादसे में घायल व्यापारी की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। नैनीताल हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में घायल सब्जी व्यापारी की 40 दिन बाद दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। भोजीपुरा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बा धौंराटांडा निवासी 40 वर्षीय जलीस अहमद 23 नवंबर की सुबह बरेली सब्जी मंडी से पिकअप में सब्जी लेकर लौट रहे थे। तभी घने कोहरे में भोजीपुरा ओवरब्रिज पर उनकी पिकअप खराब खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में टकरा गई। घायल जलीस अहमद को निजी अस्पताल से डाक्टरों ने दिल्ली के रेफर कर दिया था। वहां उपचार के दौरान जलीस अहमद ने दम तोड़ दिया। परिजन शव बरेली ले आए। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें