लोगों को सुरक्षित निकालने का हुआ अभ्यास
अलग-अलग परिस्थितियों में बचाव और राहत कार्यों का प्रदर्शन किया गया। लोगों को सुरक्षित निकालने का अभ्यास हुआ। इसके बाद पेट्रोल, लकड़ी, अग्नि बम और गैस सिलिंडर में लगी आग पर काबू पाने के तरीके भी बताए गए। घायलों को निकालने के विभिन्न तरीके दिखाए गए। घायलों को नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों ने अस्थायी चिकित्सा शिविर पहुंचाया।
अभ्यास के दौरान पुलिस अधीक्षक (नगर) चिराग जैन, अपर जिलाधिकारी (नगर) डॉ. अविनाश त्रिपाठी, जिला पंचायत की प्रशासक रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, अग्निशमन अधिकारी मनु शर्मा समेत पुलिस उप अधीक्षक लाइन समेत पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा राकेश कुमार मिश्र ने किया।