फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अवैध कॉलोनी पर बीडीए का चला बुलडोजर, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से मची खलबली

Sat, 19 Sep 2026 03:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में बीडीए ने शुक्रवार को सीबीगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। यहां अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया। 20 बीघा क्षेत्रफल में कॉलोनी बसाई जा रही थी।  
Register For Event
विज्ञापन
बुलडोजर से ढहाया गया निर्माण - फोटो : बीडीए
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने शुक्रवार को थाना सीबीगंज क्षेत्र के ग्राम गोविंदापुर में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। सीबीगंज क्षेत्र के गोविंदापुर में मेंहदी हसन व मिसाल द्वारा करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में बगैर बरेली विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के भूखंडों का चिन्हांकन, बाउंड्रीवाल आदि का निर्माण कराया जा रहा था। 

विज्ञापन


प्राधिकरण ने इसे अवैध कॉलोनी के रूप में चिन्हित करते हुए कार्रवाई की। बरेली विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय ने बताया कि किसी भी प्रकार का निर्माण व प्लॉटिंग करने से पहले प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराना अनिवार्य है। बिना स्वीकृत मानचित्र के किया गया निर्माण या प्लॉटिंग अवैध मानी जाएगी। उसके खिलाफ ध्वस्तीकरण की नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें