फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports: सातवीं बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट लीग 23 जनवरी से, विजेता टीम को मिलेंगे एक लाख रुपये

Thu, 22 Jan 2026 01:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट लीग का आगाज 23 जनवरी को होगा। 30 जनवरी तक चलने वाली लीग में कुल 12 टीमों को प्रवेश दिया गया है, जिनमें स्थानीय टीमें भी शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में सातवीं बरेली प्रीमियर टी-20 प्राइज मनी क्रिकेट लीग (शकुंतला देवी की स्मृति में) का आयोजन 23 जनवरी से 30 जनवरी तक डोहरा रोड स्थित मैदान पर किया जाएगा। आयोजकों ने बुधवार को प्रतियोगिता का विस्तृत कार्यक्रम साझा किया। अध्यक्ष सुनील सक्सेना और सचिव प्रशांत रायजादा ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 जनवरी को सुबह नौ बजे से होगा। 

विज्ञापन


लीग में कुल 12 टीमों को प्रवेश दिया गया है, जिनमें स्थानीय टीमें भी शामिल हैं। विजेता टीम को एक लाख रुपये की प्राइज मनी प्रदान की जाएगी। उपविजेता टीम को 50 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। सभी मुकाबले कलर किट में खेले जाएंगे, जो आयोजन समिति की ओर से टीमों को उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगिता बरेली क्रिकेट एसोसिएशन से संबद्ध है। 

आईपीएल सितारे भी दिखा चुके हैं जलवा 
आयोजकों ने बताया कि पूर्व में इस लीग में आईपीएल में खेलने वाले समीर रिजवी, आर्यन जुयाल, दीक्षांशु नेगी के साथ ही रणजी स्तर पर खेल रहे अनूप अहलावत, मयंक मिश्रा, सौरभ रावत, सागर रावत, सत्यम सांगू, शिवम शर्मा, शिवा सिंह जैसे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान मीडिया प्रभारी विवेक मिश्रा, संरक्षक संजय सक्सेना, अजीत सक्सेना, ओपी कोहली व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी चंचल मिश्रा भी उपस्थित रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें