फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: करवाचौथ पर खिले प्यार के फूल, पति-पत्नी ने दूर किए शिकवे-गिले, थाने में पुलिस ने कराई सुलह

Thu, 29 Oct 2026 07:07 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में करवाचौथ पर पुलिस की पहल से पति-पत्नी का विवाद खत्म हो गया। थाने में दोनों ने एक-दूसरे को गुलाब का फूल देकर शिकवे-गिले मिटाए और कभी झगड़ा न करने की शपथ ली। 
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने दंपती के बीच कराई सुलह - फोटो : पुलिस मीडिया सेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सीबीगंज थाने में पति-पत्नी के विवाद को मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को करवाचौथ पर पुलिस ने खत्म करा दिया। दोनों ने एक-दूसरे की गुलाब का फूल भेंट कर सारे शिकवे गिले दूर किए और भविष्य में झगड़ा न करने की शपथ ली।

विज्ञापन


सीबीगंज थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि लेवर कॉलोनी निवासी स्वाति पत्नी सचिन ने अपने पति के खिलाफ शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। झगड़े के बाद दोनों पति पत्नी अलग अलग रह रहे थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया फिर दोनों को समझा बुझाकर कर सुलह करा दी।

पति-पत्नी ने एक-दूसरे को थाने में ही गुलाब का फूल भेंट किया। जिसके बाद सचिन अपनी पत्नी स्वाति के साथ घर चला गया। सचिन एक मॉल में नौकरी करता था जो छूट गई थी। जबकि स्वाति रामपुर में नौकरी करती है। सुलह के बाद दंपती रामपुर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें