फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: शुक्रवार तक निपटा लें जरूरी काम, पांच दिन बैंक बंद रहने की आशंका

Mon, 21 Sep 2026 04:19 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बैंकिंग यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। अगर हड़ताल होती है तो अवकाश और हड़ताल के कारण पांच दिन बैंक बंद रहेंगे। ऐसे में शुक्रवार तक बैंक संबंधी काम निपटा लें। 
Register For Event
विज्ञापन
शुक्रवार के बाद पांच दिन बंद रह सकते हैं बैंक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बैंककर्मियों की हड़ताल और अवकाश के चलते आने वाले दिनों में लगातार पांच दिन तक बैंकिंग कामकाज ठप रहने की आशंका है। यूनाइटेड फोरम बरेली के अध्यक्ष पीके माहेश्वरी के बताया कि बैंकिंग एसोसिएशन फाइव डे वर्किंग, पेंशन अपडेशन, पुरानी पेंशन बहाली, पीएलआई समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महीने का चौथा शनिवार और रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के कारण बैंक दो दिन बंद रहेंगे। इसके तुरंत बाद बैंकिंग यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। इन छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के मेल से ग्राहकों को लगातार पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

टल सकती है हड़ताल 
उन्होंने बताया कि हड़ताल टलने की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है। श्रम विभाग के साथ होने वाली वार्ता में यदि सरकार कर्मचारियों की मांगें स्वीकार कर लेती है तो हड़ताल को वापस ले लिया जाएगा। बैंकिंग संगठनों ने स्पष्ट किया है कि यदि वार्ता बेनतीजा रहती है तो हड़ताल को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी। ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने जरूरी वित्तीय और बैंक संबंधी काम शुक्रवार तक अवश्य निपटा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें