फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: चलती ट्रेन में लूट करने का आरोपी राहुल मौर्य गिरफ्तार, 1.10 करोड़ का सोना बरामद

Sat, 21 Nov 2026 05:47 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चंबल एक्सप्रेस में अफसर बनकर दो किलो सोने की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल मौर्य को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के आठ बिस्किट बरामद हुए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में मीरगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से करीब एक करोड़ दस लाख रुपये के आठ सोने के बिस्किट बरामद हुए हैं। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। राहुल मौर्य नाम का आरोपी चंबल एक्सप्रेस में हुई लूट में शामिल था। 

विज्ञापन




एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार को अपने कार्यालय में इसका खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युवक का नाम राहुल मौर्य है। उसे 20 नवंबर को परौरा कट से पकड़ा गया। बरामद बिस्किट का वजन 880 ग्राम है। पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने 22 अक्तूबर 2026 को कोलकाता से आ रही हावड़ा-इंदौर चंबल एक्सप्रेस में बिस्किट लूटे थे। उसने अपने साथियों रोहित, सचिन, वरुण और धर्मेंद्र पटेल के साथ मिलकर यह घटना की। 
विज्ञापन


उन्होंने बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर एक व्यापारी से सोने के बिस्किट लूटे थे। आरोपियों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय का अधिकारी बताया था। राहुल के हिस्से में ये बिस्किट आए थे। मीरगंज थाने में राहुल मौर्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Trending Videos

करोड़ों की संपत्ति बनाई
आरोपी गैंग के सदस्यों ने पास कॉलोनी और आसपास इलाकों में कई मकान बनाए हैं। चर्चा है कि गलत गतिविधियों से कमाई कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी की गई है। गैंग के सदस्य लंबे समय से गलत काम में शामिल थे। उनकी महंगी जीवनशैली और विदेश यात्राओं के वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किए जाते थे।

यह थी घटना
लूट की घटना 24 अक्तूबर को हुई थी, जिसमें बरेली की संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी संजीव चौहान को निशाना बनाया गया था। संजीव चौहान चंबल एक्सप्रेस से बरेली लौट रहे थे, उसी दौरान उनके साथ यह वारदात हुई। इस मामले में बिहार के गया में जीआरपी ने सोना लूटकांड का मामला दर्ज किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि इस लूट की साजिश सराफा व्यापारी के साथ काम करने वाले सचिन नाम के व्यक्ति ने रची थी।
विज्ञापन

आरोपियों ने डीआरआई अफसर बनकर लूट को अंजाम दिया था। आरोपियों ने चंबल एक्सप्रेस में संजीव चौहान से दो किलो सोना लूटा था। इस मामले में बिहार पुलिस ने पहले ही तीन अभियुक्तों के विरुद्ध कार्रवाई की थी। बरेली के नवादा शेखान निवासी रोहित कुमार, सचिन गंगवार और वरुण कुमार गिरफ्तार किए गए थे। राहुल मौर्य और धर्मेंद्र पटेल फरार थे। इनमें राहुल को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें