फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: अब गांव में एक ही छत के नीचे 26 सुविधाएं, इन कामों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे जिला मुख्यालय के चक्कर

Sat, 28 Nov 2026 01:40 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली जिले में ग्रामीणों को अब छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में सामुदायिक सुविधा केंद्र बनाए जा रहे हैं। यहां एक ही छत के नीचे 26 तरह की सरकारी और डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी।  
Register For Event
विज्ञापन
जन सेवा केंद्र - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली जिले की ग्राम पंचायतों में 48 सामुदायिक सुविधा केंद्र (सीएससी) बनाए जा रहे हैं। इनमें से 37 केंद्र बनकर तैयार हो चुके हैं, जबकि अन्य निर्माणाधीन हैं। इन केंद्रों पर ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे 26 तरह की सरकारी और डिजिटल सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


इन केंद्रों का उद्देश्य गांव के लोगों को छोटे-छोटे सरकारी कामों के लिए ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर काटने से बचाना है। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत इनका निर्माण कराया जा रहा है। शासन ने जिला पंचायती राज विभाग को 48 केंद्रों के लिए कुल दो करोड़ 40 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।

प्रत्येक केंद्र के निर्माण पर पांच लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, अब तक 1.83 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हो चुकी है। जिले के 11 विकासखंडों में इन सामुदायिक सुविधा केंद्रों का निर्माण हो रहा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों को मिलेंगी ये प्रमुख सुविधाएं
सामुदायिक सुविधा केंद्रों का लक्ष्य ग्रामीणों को डिजिटल और सरकारी सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराना है। इन केंद्रों पर आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी। सरकारी योजनाओं के पंजीकरण, पेंशन और राशन कार्ड संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी भी यहां से प्राप्त की जा सकेगी। बिजली-पानी के बिल जमा करने, ऑनलाइन आवेदन, बैंकिंग और डिजिटल भुगतान जैसी सेवाएं भी यहां से प्राप्त की जा सकेंगी।

डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि जिले की विभिन्न ग्राम पंचायत सचिवालयों में अब तक 37 सीएससी का निर्माण पूर्ण हो चुका है। प्रस्तावित अन्य निर्माणाधीन हैं। केंद्र शुरू होने से लोगों का समय और किराया दोनों बचेंगे। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें