फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: पति के साथ जा रही महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा

Mon, 13 Jul 2026 02:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में पति के साथ बाइक से जा रही महिला से सरेराह छेड़छाड़ की गई। विरोध पर आरोपियों ने दंपती को पीटा। दंपती ने एक नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार, शनिवार को वह पति के साथ निजी काम से चारबाग जा रही थीं। रास्ते में ग्वारी की ओर से आए तीन युवकों ने अश्लील टिप्पणियां कीं। पति ने विरोध किया तो आरोपी उन्हें पीटने लगे। उन्होंने बीच-बचाव किया तो आरोपियों ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए पीटा और भाग निकले। दंपती ने आरोपियों का पीछा किया, लेकिन रास्ते में एक दिव्यांग ने उन्हें रोककर गाली-गलौज की और धक्का देकर भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि श्रीराम नाम बताने वाले युवक ने धमकी भी दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रीराम व तीन अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें