फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: बाबा पठान के अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 21 Jan 2026 10:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
बाबा पठान की एचएम ग्रीन सिटी का गेट ढहाता प्रशासन का बुलडोजर। 
विज्ञापन
बाराबंकी। सफेदाबाद के निकट भुहेरा में नहर किनारे बाबा पठान के एचएम ग्रीन सिटी में किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन का बुलडोजर बुधवार को चला। इस कार्रवाई को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन

एसडीएम आनंद तिवारी के साथ दोपहर बाद नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्याय व सीओ संगम कुमार व शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ दो जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। बाबा पठान की एचएम ग्रीन सिटी काफी बड़े रकबे में फैली है। सजावटी व फूलदार पौधों से पूरा परिसर एक पार्क की तरह विकसित किया गया है। मुख्य गेट के पहले लोहे की बैरिकेडिंग के बाद अंदर दो गेट बने थे। बीच में गुंबद जैसा निर्माण था। नायब तहसीलदार के साथ विनियमित क्षेत्र के जेई ने पहले पैमाइश की। जेई ने बताया कि नियत प्राधिकारी विनियमित क्षेत्र व एसडीएम सदर की कोर्ट से अवैध निर्माण में ध्वस्तीकरण का आदेश हुआ था। उसी के अनुपालन में निर्माण ढहाया गया।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान, एक व्यक्ति ने जेई से मानचित्र स्वीकृत होने का दावा करते हुए सवाल किया। जेई ने जवाब दिया कि स्वीकृत मानचित्र फार्म हाउस के लिए था, न कि अवैध प्लाटिंग के प्रवेश द्वार के लिए। इस व्यक्ति ने कई लोगों को फोन कर जेई से बात कराने का प्रयास किया। इसके अलावा, दो अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंचे, जिन्होंने स्वयं को बाबा पठान का अधिवक्ता बताया। एसडीएम ने उनसे बात की और स्पष्ट किया कि कार्रवाई किसी भी हाल में रोकी नहीं जाएगी, जिसके बाद वे शांत हो गए।
विज्ञापन


प्रशासनिक बुलडोजर लगातार अपना काम करते रहे। बार-बार ध्वस्तीकरण स्थल पर जाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को प्रभारी निरीक्षक ने पकड़कर पुलिस वाहन में बैठा दिया, जिसे कार्रवाई पूरी होने के बाद रिहा कर दिया गया। यह भी ज्ञात हुआ है कि बाबा पठान के खिलाफ अवैध प्लाटिंग और सरकारी जमीनों को भी अवैध प्लाटिंग में शामिल करने के संबंध में पहले से ही रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें