फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: रामनगर विधानसभा में किसान से लेकर व्यापारी तक सरकार के काम से कितना खुश, देखें ये रिपोर्ट

Thu, 01 Oct 2026 01:54 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी

सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में जनता का मूड जानने के लिए अमर उजाला की टीम अपने विशेष कार्यक्रम ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत रामनगर विधानसभा पहुंची। टीम ने किसानों, व्यापारियों और युवाओं से बात की।
Register For Event
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच अमर उजाला की 'सत्ता का संग्राम' अभियान टीम ने बाराबंकी जिले की रामनगर विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान टीम ने किसानों, व्यापारियों और युवाओं से आगामी चुनावों के मुद्दों और क्षेत्र के विकास पर विस्तृत बातचीत की।

विज्ञापन


किसानों ने बताया कितनी हुआ पांच साल में काम
अमर उजाला की टीम बाराबंकी के रामनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां ग्रामीणों से पिछले पांच साल में हुए बदलावों पर बात की गई। लोगों ने आगामी चुनाव में मतदान के लिए अपनी सोच साझा की। दिनेश कुमार नामक एक ग्रामीण ने बताया कि योगी सरकार के संरक्षण में काम ठीक रहा है। उन्होंने क्षेत्र में खुशहाली का जिक्र किया और कहा कि पहले की सरकारों से बेहतर सुविधाएं मिली हैं। केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं लाभार्थियों तक पहुंच रही हैं। हालांकि, उर्वरक की समस्या बनी हुई है, जिससे किसानों को परेशानी होती है। दिनेश कुमार के अनुसार, यदि यह समस्या सुधर जाए तो किसानों का उद्धार होगा। एक अन्य ग्रामीण राम कुमार ने बताया कि किसान खुश नहीं हैं। आलू के दाम बहुत कम होने से लागत भी नहीं निकल पाती है। उन्हें किसान सम्मान निधि मिल रही है, पर फसलें महंगी नहीं बिकतीं। ग्रामीणों ने बताया कि चोरी और गुंडागर्दी जैसी घटनाएं कम हुई हैं। सुरक्षा व्यवस्था गांव में पहले से बेहतर हुई है। विद्युत आपूर्ति में सुधार हुआ है, लेकिन बिजली घर में वोल्टेज की समस्या और कटौती बनी रहती है। एक दुकानदार ने भी चोरी और गुंडागर्दी में कमी को अच्छा काम बताया। उन्होंने कहा कि उनका कारोबार बढ़िया चल रहा है।
 

विज्ञापन

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर क्या बोले रामनगर के व्यापारी
रामनगर विधानसभा क्षेत्र में व्यापारियों ने पिछले पांच और नौ साल में हुए बदलावों पर अपनी राय साझा की। उन्होंने आगामी चुनाव के लिए अपने स्थानीय मुद्दों और अपेक्षाओं पर भी बात की। रमेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि वे पिछले नौ साल से बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। योगी सरकार के सत्ता में आने के बाद उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त हो गया है। उन्होंने बहन-बेटियों की सुरक्षा और माफियाओं पर कार्रवाई की सराहना की। शिवराम गुप्ता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की बात की। उन्होंने सड़कों और हाईवे के निर्माण को महत्वपूर्ण बताया। महेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान विधायक के आने के बाद क्षेत्र में कोई बदलाव नहीं हुआ। व्यापारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल से संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश अब दंगा पीड़ितों से मुक्त हो गया है। बहन-बेटियां रात 2 बजे तक सुरक्षित होकर जेवरात पहनकर चल सकती हैं। गुंडागर्दी और माफियाओं को जेल में डाला गया है। बनारस कॉरिडोर की तर्ज पर लोधेश्वर कॉरिडोर भी बन रहा है।


रामनगर के व्यापारियों ने विधायक और सरकार के काम पर क्या कहा
अमर उजाला की टीम रामनगर विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां व्यापारियों ने पिछले पांच साल में हुए बदलावों पर अपनी राय साझा की। उन्होंने आगामी चुनाव में मतदान के लिए अपनी सोच और स्थानीय अपेक्षाओं पर भी बात की। व्यापारियों ने भाजपा सरकार में सड़कों के विकास की सराहना की। रामशंकर मिश्रा ने बताया कि आधारभूत संरचना में बहुत सुधार हुआ है। अब गाड़ियां उन जगहों पर भी जा पाती हैं, जहां पहले नहीं जाती थीं। उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुचारु बताया और कहा कि व्यापारियों को कोई समस्या नहीं है। व्यापारियों को कारोबार में सुगमता मिली है। व्यापारी वर्ग खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है। वे अच्छे शासन के मुद्दे पर भाजपा को प्राथमिकता देंगे। उनका मानना है कि इस बार भी भाजपा ही जीतेगी और कोई अन्य पार्टी सीट नहीं निकाल पाएगी। व्यापारियों ने वर्तमान विधायक के जनसंपर्क पर नाराजगी व्यक्त की। व्यापारियों ने कहा कि पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। हालांकि, वे केंद्र और राज्य में "डबल इंजन" की सरकार चाहते हैं। उनका मानना है कि इससे रामनगर विधानसभा तरक्की करेगा। 
विज्ञापन




रामनगर के युवाओं ने बताया आगामी चुनाव में कौन जीतेगा?
रामनगर विधानसभा के युवाओं से शिक्षा, रोजगार और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर बात की गई। युवाओं ने पिछले पांच और नौ साल में हुए बदलावों पर अपनी राय साझा की। युवाओं ने बताया कि योगी सरकार के आने के बाद सुरक्षा में काफी सुधार हुआ है। बेटियां अब दिन या रात किसी भी समय निडर होकर आ-जा सकती हैं। सड़कों की स्थिति बहुत अच्छी हुई है, जिससे दो घंटे का सफर अब आधे घंटे में पूरा हो जाता है। सरकार की सभी योजनाएं धरातल पर उतर रही हैं और लाभार्थियों को सीधा लाभ मिल रहा है। अखिलेश कुमार नामक युवा ने बताया कि वे रोजगार और शिक्षा को देखते हुए मतदान करेंगे। युवाओं का मानना है कि सरकार रोजगार दे रही है, लेकिन जिन्हें काम नहीं करना, वे शिकायत करते हैं। युवाओं ने राज्य सरकार के काम से संतुष्टि व्यक्त की, पर स्थानीय विधायक के जनसंपर्क से नाराज दिखे। उन्होंने कहा कि विधायक जीतने के बाद कभी मिलने नहीं आए और उनकी तबीयत खराब रहती है। युवाओं का कहना है कि रामनगर की जनता भाजपा को ही वोट देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें