फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: देवा पहुंचे एडीजी, किया रूट मार्च

विज्ञापन
देवा कस्बे में मार्च करते अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार। - फोटो : देवा कस्बे में मार्च करते अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन प्रवीण कुमार।
विज्ञापन
बाराबंकी/देवा। होली के अवसर पर देवा स्थित हाजी वारिस अली शाह दरगाह में रंग खेले जाने को लेकर बना संशय अब समाप्त हो गया है। यहां पहले की तरह गुलाल उड़ेगा। इसके मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है। रविवार को लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार स्वयं देवा कस्बे पहुंचे और प्रमुख मार्गों व मजार रोड पर औचक रूट मार्च किया। उन्होंने देवा कोतवाली का निरीक्षण कर अभिलेखों की जांच की और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

एडीजी ने साफ कहा कि होली और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता रखी जाए। निरीक्षण के दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार त्रिपाठी, अतिरिक्त इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, जयंत सिंह, विनय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उधर, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने शहर की प्रमुख सड़कों व बाजारों में शहर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह व पुलिस बल के साथ भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मसौली में क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत ने भी रूट मार्च कर हालात का निरीक्षण किया। संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, बाजार और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि होली का पर्व शांति और सौहार्द के साथ संपन्न हो सके। पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें