फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News: ट्रैक्टर-ट्राला टकराने से टूटा खंभा, एक घंटे लगा रहा जाम

Thu, 11 Dec 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
विज्ञापन
दोसराय के मदारपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राला की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा।
विज्ञापन
कोटवाधाम। बदोसराय के मदारपुर गांव में सड़क किनारे लगे खंभे से ट्रैक्टर ट्राला टकराने से खंभा टूट कर सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात एक घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद टूटे पड़े बिजली के खंभे और तार को अलग कराया उसके बाद यातायात बहाल हुआ। बिजली का खंभा टूट जाने के कारण मदारपुर पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। खंभा बदलने के बाद ही आपूर्ति शुरू हो पाएगी। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक और वाहन को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

अमरा-कटेहरा गन्ना सेंटर से गन्ना लाद कर आ रहा एक ट्रक मदारपुर गांव के पास पहुंचा था। क्षेत्र के अजीत कुमार ट्रैक्टर ट्राला से किंतूर सेंटर जा रहे थे। उन्होंने ट्रक को पास देने के लिए वाहन सड़क के किनारे किया। उसी दौरान ट्रैक्टर पास में लगे 11 हजार वाट की हाईटेंशन लाइन के खंभा से टकरा गया। तार टूटकर संड़क पर आ गया। ऐसे में रामनगर-टिकैतनगर मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। बदोसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रास्ता खुलावा दिया गया है। पाॅवर कॉर्पोरेशन को इसकी सूचना दी गई है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें