बांदा। गर्मियों की छुट्टियों के कारण मई महीने में ट्रेनों का सफर आसान नहीं होगा। ज्यादातर ट्रेनों में सीटें अभी से पूरी तरह भरी हुई हैं। लंबी दूरी वाली ट्रेनों में सीट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है। यात्रियों को आरक्षण के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। बलिया और गोरखपुर से दादर जाने वाली ट्रेनों में मई 2026 का पूरा महीना प्रतीक्षा सूची है। शयनयान श्रेणी में 15 से 20 प्रतीक्षा सूची दर्ज की गई है। वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 12 से 15 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 7 से 10 प्रतीक्षा सूची है।
तुलसी एक्सप्रेस में भी भारी प्रतीक्षा सूची है। मई 2026 के पहले सप्ताह में शयनयान श्रेणी में 33 प्रतीक्षा सूची है। वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 21 और वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 15 प्रतीक्षा सूची लगी हुई है। तुलसी एक्सप्रेस में यह हाल लगभग 10 जून 2026 तक बना रहेगा। यात्रियों को इस ट्रेन में भी सीट मिलने में दिक्कत होगी।
बरौनी एक्सप्रेस में 1 मई से 16 मई 2026 तक शयनयान श्रेणी में 29 प्रतीक्षा सूची है। इकोनॉमी श्रेणी में कोई जगह नहीं की स्थिति बनी हुई है। वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 16 प्रतीक्षा सूची लगी हुई है। ग्वालियर से हावड़ा जाने वाली चंबल एक्सप्रेस में 1 मई से 15 मई 2026 तक 6 से 10 प्रतीक्षा सूची नजर आ रही है। इन ट्रेनों में भी यात्रियों को कंफर्म सीट मिलना मुश्किल है।