बांदा। ईदुलअजहा की नमाज और और गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थलों का सोमवार को प्रशासन और पुलिस के अफसरों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए। रास्तों की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य ईदगाह का निरीक्षण किया। उधर, केन नदी में नाव घाट का निरीक्षण किया। 15 सितंबर को यहां गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होना है। नाव आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। निरीक्षण में एडीएम गंगाराम गुप्ता, अपर एसपी मायाराम वर्मा, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट/एसडीएम प्रहलाद सिंह, क्षेत्राधिकारी और नगर पालिका सफाई निरीक्षक एचएस निरंजन आदि शामिल रहे।