फोटो - 35 कोतवाली में पत्र सौंपकर समाधान की मांग करते सर्राफा व्यापारी। संवाद
बबेरू। सराफा व्यापारियों ने शनिवार को सीओ को पत्र सौंपकर शोषण से बचाने की मांग की। बताया कि आए दिन सराफा कारोबारियों की झूठी शिकायतें की जाती हैं। इनका साक्ष्य लेकर ही जांच व कार्रवाई की जाए। एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष महेश सोनी व महामंत्री आदित्य सोनी के नेतृत्व में करीब 50 से अधिक व्यापारियों ने सीओ सौरभ सिंह को पत्र सौंपकर बताया कि यदि कोई व्यक्ति सराफा व्यापारी की शिकायत करें तो उसे विवेकपूर्ण रवैये से लिया है।
कहा कि शिकायतकर्ता से साक्ष्य की मांग की जाए, इसके उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाए। क्योंकि ग्राहकों के द्वारा बिना किसी ठोस साक्ष्य के लेनदेन, गिरवी आदि के नाम पर व्यापारियों का शोषण किया जाता है। कहा कि व्यापारियों की ओर से लेनदेन, गिरवी इत्यादि के कार्यों में नियमों का पालन किया जाता है। ऐसे में उनकी समस्या का समाधान किया जाए। ज्ञापन के दौरान वैभव सोनी, रामभरोसा, बबलू सोनी, कुलदीप, अरविंद, विष्णु, रजनीश, गंगा प्रसाद, विवेक, संतोष, राजेश, अशोक मौजूद रहे।