बांदा। एक्साइज ड्यूटी के विरोध में सराफा बाजार में चल रही हड़ताल बृहस्पतिवार को 17वें दिन भी जारी रही। अधिकांश सराफा व्यवसायी दिल्ली प्रदर्शन में चले गए हैं। उनके धरना स्थल पर आम आदमी पार्टी नेताओं ने धरना देते हुए सराफा व्यवसायियों की हड़ताल को समर्थन दिया।
विज्ञापन
पार्टी के जिला संयोजक अवधेश कुमार सिंह, सचिव अवधेश गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह, वाचस्पति मिश्रा, फिरोज खां, नीरज सिंह कछवाह, पप्पू यादव, योगराज सिंह, अमित पांडेय, विष्णु राजपूत आदि शामिल रहे।