बांदा। रक्षाबंधन भी हाईटेक से अछूता नहीं रहा। रूबरू होकर राखी बंधन और बंधवाने की परंपरा के बीच मोबाइल फोन के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान करके भी प्यार का पर्व मनाया गया। मोबाइल पर ‘वेरी हैप्पी राखी’ और ‘हैप्पी रक्षाबंधन’ जैसे मैसेजों की भरमार रही। इन मैसेज के साथ मल्टी मीडिया मोबाइल सेटों पर राखियां भी भेजी गईं। यह बात अलग है कि इन राखियों को पढ़ा जा सका। कलाई में बांधी नहीं जा सकी। ब्यूरो