बलरामपुर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को लखनऊ में विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार सम्मानित किए जाएंगे। बिजली बिल राहत योजना में उत्कृष्ट कार्य किए जाने पर उन्हें सम्मानित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि एक लाख 45 हजार 275 उपभोक्ताओं का पंजीकरण है। इनमें से अब तक 24.81 फीसदी के साथ 36,038 उपभोक्ताओं से 29 करोड़ 40 लाख रुपये बकाया जमा करा दिया है। उन्होंने बिजली बिल राहत योजना 2025-26 में डिस्कॉम के तहत प्रभावी अनुश्रवण करने, पंजीकरण, बकाया बिजली बिल वसूली, डाटा क्लीनिंग व आरसी प्रेषण में सराहनीय कार्य किया। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें लखनऊ के डिस्कॉम दफ्तर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सफलता में पूरी टीम शामिल है।