फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी

Thu, 09 Jul 2026 10:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा 16 और 17 जुलाई को की जाएगी।
विज्ञापन



जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षकों की सूची उपलब्ध हो गई है। निर्धारित केंद्रों पर मुख्य परीक्षा के दिशा-निर्देशों के अनुरूप परीक्षाएं संपन्न कराई जाएंगी। संबंधित छात्र-छात्राओं को अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य अथवा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा से संबंधित सभी अभ्यर्थियों को समय पर सूचना उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी परीक्षार्थी प्रायोगिक परीक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें