फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बारिश के बीच गिरी बिजली, बहराइच और बलरामपुर जिले में एक-एक युवक की मौत; राजस्व टीम जुटा रही जानकारी

Fri, 20 Mar 2026 01:36 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच/बलरामपुर

सार

UP Weather News: बारिश के बीच बिजली गिरने से बहराइच और बलरामपुर जिले में एक-एक युवक की मौत हो गई। राजस्व टीम जानकारी जुटा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
Register For Event
विज्ञापन
बलरामपुर में मौके पर मौजूद परिजन, मुनऊ की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह से मौसम बदल गया। बारिश के साथ कई जिलों में ओले भी गिरे। बहराइच और बलरामपुर जिले में बिजली गिरने से एक-एक युवक की मौत हो गई। घटना से घरों में चीख पुकार मच गई।   

विज्ञापन


पहली घटना बहराइच जिले में महसी इलाके में हुई। यहां गरज-चमक के साथ हुई बारिश के बीच बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से बदनपुरवा बंभौरी गांव निवासी मुनऊ (30) की मौत हो गई। 

घटना के समय मुनऊ खेत में काम कर रहा था। इसी वक्त बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिरी। गांव निवासी रामकुमार बाजपेई ने बताया कि तेज बारिश के बीच बिजली गिरने से मुनऊ की मौत हुई है। तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।

बलरामपुर में बिजली गिरने से युवक की मौत

दूसरी घटना बलरामपुर जिले के धुसाह गांव में हुई। बारिश के बीच बिजली गिरने से गांव निवासी तीरथ वर्मा (30) की मौत हुई है। घटना सुबह करीब 11.45 बजे हुई। एसडीएम हेमंत गुप्त ने बताया कि मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है। एफसीआई गोदाम के पास घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें